संदेश

जुलाई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प — जीवन का सबसे बड़ा सत्य "["एक ऐसा अक्षर, जो आपको रुला भी सकता है... और बना भी सकता है।"]

प्रिय मित्रों, क्या आपने कभी गहराई से सोचा है — शब्दों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती शब्द सिर्फ बोलने के लिए नहीं होते, ये हमारे विचारों की आवाज़ , भावनाओं की तस्वीर , और संवेदनाओं की आत्मा होते हैं। आज मैं आपके साथ एक बेहद छोटा, लेकिन जीवन बदल देने वाला शब्द साझा कर रहा हूँ — "प"।  सिर्फ एक अक्षर — लेकिन इसके भीतर छुपा है पूरा जीवन! पिता, पत्नी, परिवार, परमात्मा, पुण्य, प्यार... और सबसे बढ़कर — पैसा।   हर “प” हमारी भावनाओं, संबंधों और अस्तित्व से जुड़ा है। हो सकता है इस विषय पर कई विद्वानों ने विचार रखे हों, लेकिन ये शब्द मेरे अपने जीवन की राख से उठे हैं । अगर ये किसी के विचारों से मिलते-जुलते लगें, तो वो महज़ एक संयोग है। मुझे विश्वास है — ये विचार आपके दिल तक ज़रूर पहुँचेंगे। शायद वो बातें भी कहेंगे, जिन्हें आपने कभी महसूस तो किया, पर कह नहीं पाए। तो चलिए — एक शब्द की इस यात्रा पर निकलते हैं, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख बन चुका है — “प” से। ___________________________________________________________________________________  "प" — जीवन का सबसे ब...

बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर [चलो फिर से रचें वो बचपन का संसार, जहाँ हर धड़कन में बसता था प्यार ही प्यार।]

 चलो फिर से रचें वो बचपन का संसार, जहाँ हर धड़कन में बसता था प्यार ही प्यार। मित्रों, हम ज़िन्दगी में चाहे जितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें,जब भी बचपन की कोई बात याद आती है, तो मन बेचैन हो उठता है —बस एक बार फिर उसी मासूम पल में लौट जाने के लिए। काश! हम फिर पहुँच जाएँ उस दुनिया में,जहाँ प्रेम था… पर बिना शर्त के,जहाँ रिश्ते थे… पर बिना स्वार्थ के,जहाँ न कोई झूठ था, न छलावा,बस था तो एक निर्मल, निष्कलंक बचपन। जहाँ हर रंग में छुपी थी मासूमियत की सतरंगी चमक। इस " 'सप्तरंग संघर्ष'   के साथ, आज जब हम चारों ओर चेहरों के पीछे छिपे मुखौटे और व्यवहार की बनावट देखते हैं,तो दिल कह उठता है – वो बचपन की भोली अज्ञानता…जिसमें न समझ थी, न चालाकी —पर उसका आनंद ही कुछ और था।  के साथ, आइए फिर से महसूस करें उस प्यार को,जिसे आज की दुनिया शायद भूल चुकी है... आईए, शब्दों के इन रंग-बिरंगे पंखों के सहारे,फिर से उड़ान भरते हैं उस बचपन की ओर, __________________________________________________________________________________ 21  बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर   जब ना हमको दौलत चाहिए थी, ना स...

शिक्षक की अभिलाषा:- ["एक शिक्षक की अभिलाषा – न किसी सम्मान की चाह, न किसी पद की भूख, बस बच्चों के भविष्य में अपना वजूद देखना।"]

  प्रिय पाठकों, इस "सप्तरंग संघर्ष" में मैंने जीवन के हर रंग को समेटने की एक विनम्र कोशिश की है। मैं कोई विद्वान नहीं हूँ, न ही बड़े ग्रंथों का ज्ञाता।मैं तो बस एक आम इंसान हूँ —पर मुझे गर्व है कि मैं एक शिक्षक हूँ। मैं वो शिक्षक हूँ जिसके पास धन-संपदा नहीं है,पर हाँ, मेरे पास हैं — अनुभव के आँसू , संघर्षों की गवाही , और बच्चों के भविष्य को सँवारने की अदम्य इच्छाशक्ति । इसके बावजूद, एक गरीब शिक्षक होने के नाते,मैं आज भी हर सुबह अपने कर्तव्य की मशाल लिए कक्षा में प्रवेश करता हूँ। मेरी जेबें खाली हैं, पर मन समृद्ध है । मैं अपने विद्यार्थियों की आँखों में  सपनों की रौशनी देखता हूँ — और वही मेरा सबसे बड़ा इनाम है। इस भूमिका के माध्यम से,मैं अपनी भीतर छिपी अभिलाषा कोकुछ शब्दों में आपके समक्ष प्रकट करने जा रहा हूँ — उम्मीद है, ये भावनाएँ आपके हृदय को छू जाएँगी,और आप समझ पाएँगे कि एक शिक्षक केवल पढ़ाता नहीं, बल्कि एक समाज रचता है। ___________________________________________________________________________________ 20.शिक्षक की अभिलाषा लेखक: विजय सिंह सिकरवार मैं अपने...

एक शब्द जिसने बदल दी चार चोरों की ज़िंदगी-[ "जिस पल में चुभा कांटा, उसी पल में बदल गया भाग्य!"]

प्रिय पाठकों, आज आपके साथ एक ऐसी प्रेरणादायक कथा साझा कर रहा हूँ, जिसे मैंने एक संत के श्रीमुख से सुना था। केवल एक शब्द… हाँ, सिर्फ़ एक शब्द — जिसने चार चोरों की पूरी ज़िंदगी की दिशा ही बदल दी। मुझे पूर्ण विश्वास है, यह कहानी आपके हृदय को भी उसी तरह छू जाएगी, जैसे उस दिन मेरी आत्मा तक उतर गई थी। __________________________________________________________________________ 19.एक शब्द जिसने बदल दी चार चोरों की ज़िंदगी एक लम्हा बदल देता है पूरी ज़िंदगी की राह, जो कानों तक पहुँचे वो एक सच्ची बात की आह। संगत सही हो तो पत्थर भी भगवान बन जाए, वरना हीरा भी गुमनामी में खो जाए।” एक वचन, एक शब्द, और चार चोरों का बदला जीवन   बहुत समय पहले की बात है, एक कुख्यात चोर था। उसका जीवन चोरी, डकैती और लूटपाट में ही बीतता था। यही नहीं, उसने अपने चारों बेटों को भी यही गलत काम सिखाए। चारों बेटे भी समय के साथ शातिर चोर बन गए। लेकिन वे अपने पिता की हर बात का पालन करते थे। जब उस चोर का अंतिम समय आया, तो उसने अपने बेटों से एक वचन लिया: "कभी भी सत्संग में मत जाना, अच्छे काम या धर्म की चर्चा से दूर रहना, नही...

मैं चुप था, कमज़ोर नहीं [ "मेरी ख़ामोशी मजबूरी भी थी और मेरी मज़बूती भी — जिसे कोई समझ न सका।]

  प्रिय पाठकों , मेरा जीवन स्वयं एक संघर्ष की कहानी है — और आज जो रंग मेरी ज़िंदगी में चल रहा है, वह संघर्ष का ही है। इसलिए विचार भी वैसी ही गहराई से जन्म लेते हैं, जैसे दुख के बादल से बरसने वाली बूंदें। पर मैं जानता हूँ, यह रंग हमेशा नहीं रहेगा। जब समय करवट लेगा, जब खुशियों की धूप मेरी राह में बिछेगी, तब ये विचार भी बदलेंगे। फिर लेखों में सफलता के रंग होंगे, उम्मीद की किरणें होंगी, और जीवन का हर शब्द मुस्कुराएगा। लेकिन यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है — यह हर उस इंसान की दास्तां है, जो अपनों के बीच रहकर भी भीतर से बिल्कुल अकेला महसूस करता है। वह जिसकी पीड़ा कोई समझ नहीं पाता, और जिसकी हालत देखकर भी परिस्थितियाँ उसे संभलने का ज़रा-सा भी मौक़ा नहीं देतीं। तो आइए, आज के इस “सप्तरंग संघर्ष” में डूबते हैं — एक ऐसे भाव से, जो शायद आपके दिल के किसी कोने को भी छू जाए। ______________________________________________________________________________ 18.मैं चुप था, कमज़ोर नहीं मुस्कराहट के पीछे छुपे आंसुओं को कौन समझे, जो हर घड़ी टूटता है, उसे मज़बूत कौन समझे। जो सबसे ज्यादा देता है, उसी को सबसे कम...

धरती के देवता: भारत के किसान – एक विनम्र नमन [ "धरती के भगवान को नमन – यही है किसान का सम्मान"]

  "कभी हल में लिपटी उँगलियाँ भी किताबों से कम नहीं होतीं, जिन खेतों की मिट्टी में पसीना गिरता है, वहीं से सोना उगता है..." प्रिय पाठकों , आज मैं एक यूट्यूब चैनल पर किसानों से जुड़ी एक भावनात्मक शायरी सुन रहा था, जिसने दिल को गहराई से छू लिया। लगा, इन शब्दों को हर किसान तक पहुँचना चाहिए — इसलिए मैं ये लेख लिख रहा हूँ। मैं उन रचनाकार को सादर नमन करता हूँ जिनके शब्द कुछ यूँ हैं: "सम्मान हर कृषक का वंदन से कम नहीं है, इनका गली और बग़ीचा नंदन से कम नहीं है। धरती के ख़ुदा हैं जो सबका पेट भरते हैं, इनके चरणों की माटी चंदन से कम नहीं है।"     "तो चलिए, दिल की गहराइयों से किसानों को समर्पित इन विचारों की यात्रा शुरू करते हैं।"  ____ ___________________________________________________________________________  17. धरती के देवता: भारत के किसान – एक विनम्र नमन "जो हर सुबह खेत में सूरज से पहले पहुँचता है, जिसके पसीने की बूँदों से मिट्टी बोल उठती है — वो कोई आम इंसान नहीं, वो इस धरती का देवता है — किसान।"  एक विनम्र प्रणाम उस हाथ को, जो देश को अन्न दे...

मन की गति – ब्रह्मांड से भी तेज ["जिसने मन जीत लिया, उसने जग जीत लिया।"]

  “ लफ्ज़ों में छुपा है दिल का अफसाना, हर बात में है कोई अपना ही फ़साना…” प्रिय मित्रों, आज जो कुछ भी मैं लिख रहा हूँ, वह मेरे मन की सीधी उपज है। न मैं कोई संत हूँ, न विद्वान – बस एक सामान्य इंसान, जिसने अपने दिल की बात आपके साथ बाँटने की हिम्मत की है। अगर इसमें कोई कमी या भूल रह गई हो, कोई बात आपको अनुचित लगे, तो मैं सादर क्षमा प्रार्थी हूँ। मेरा उद्देश्य सिर्फ इतना है – जो मन में है, वही शब्दों में उतार दूँ। यह लेख भी उसी सप्तरंगी संघर्ष का एक रंग है, जिसमें हर दिन जीवन अपने नए रूप में सामने आता है। कृपया थोड़ा समय निकालकर इसे पढ़ें और अपने अमूल्य विचारों से मेरा मार्गदर्शन करें। ___________________________________________________________________________________  16मन की गति – ब्रह्मांड से भी तेज   “ कहाँ चला जाता है मन, पलक झपकते ही, कभी अतीत में, तो कभी भविष्य की गहराइयों में।” दोस्तों, जिंदगी क्या है, ये सवाल हम सबके मन में आता है। यह हमें किस मोड़ पर ले जाएगी, कहां पहुंचाएगी, यह कोई नहीं जानता। आज जब मैं सोच में था कि क्या लिखूं, तो अचानक विचार आया — दुनिया ...

जीवन की सबसे मार्मिक कहानी – “एक बूँद शहद” ["वो एक बूँद शहद... जिसने पूरी ज़िंदगी को बाँध रखा है!"]

  प्रिय पाठकों , आज मैं आपके समक्ष एक ऐसी कहानी प्रस्तुत करने जा रहा हूँ, जो न केवल आपके हृदय को छू जाएगी, बल्कि इस जीवन की वह कटु सच्चाई आपके सामने खोलकर रख देगी, जिससे शायद ही कोई इनकार कर सके। इसका अर्थ यह नहीं कि मैं कोई विद्वान हूँ या कोई ज्ञानी पुरुष हूँ, बल्कि मैं तो बस एक साधारण व्यक्ति हूँ, जिसने यह कथा वर्षों पहले एक संत के शांत और सरल मुख से सुनी थी। वह क्षण, वह वाणी, और वह भाव मेरे मन पर कुछ इस तरह अंकित हो गए कि सालों बाद भी यह कहानी मेरे भीतर ज्यों की त्यों जीवित है। आज भी जब जीवन के संघर्षों से टकराता हूँ, तो यही कथा मेरे अंतर में गूंजती है और कहती है — "यही तो है असली जीवन।" यह कोई साधारण कथा नहीं है, यह जीवन की परतों को खोलने वाला एक दर्पण है — ऐसा दर्पण, जो हर व्यक्ति को दिखाता है उसका भय, उसका मोह, उसका संघर्ष, और वह एक मीठी बूँद… जिसके पीछे वह भाग रहा है और कभी रुक नहीं पाता। तो आइए, मन को एक पल के लिए ठहराइए, अपनी धड़कनों को सुनिए, और इस मौन सत्य को आत्मा से महसूस कीजिए… __________________________________________________________________________________...