बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर [चलो फिर से रचें वो बचपन का संसार, जहाँ हर धड़कन में बसता था प्यार ही प्यार।]
चलो फिर से रचें वो बचपन का संसार, जहाँ हर धड़कन में बसता था प्यार ही प्यार। मित्रों, हम ज़िन्दगी में चाहे जितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें,जब भी बचपन की कोई बात याद आती है, तो मन बेचैन हो उठता है —बस एक बार फिर उसी मासूम पल में लौट जाने के लिए। काश! हम फिर पहुँच जाएँ उस दुनिया में,जहाँ प्रेम था… पर बिना शर्त के,जहाँ रिश्ते थे… पर बिना स्वार्थ के,जहाँ न कोई झूठ था, न छलावा,बस था तो एक निर्मल, निष्कलंक बचपन। जहाँ हर रंग में छुपी थी मासूमियत की सतरंगी चमक। इस " 'सप्तरंग संघर्ष' के साथ, आज जब हम चारों ओर चेहरों के पीछे छिपे मुखौटे और व्यवहार की बनावट देखते हैं,तो दिल कह उठता है – वो बचपन की भोली अज्ञानता…जिसमें न समझ थी, न चालाकी —पर उसका आनंद ही कुछ और था। के साथ, आइए फिर से महसूस करें उस प्यार को,जिसे आज की दुनिया शायद भूल चुकी है... आईए, शब्दों के इन रंग-बिरंगे पंखों के सहारे,फिर से उड़ान भरते हैं उस बचपन की ओर, __________________________________________________________________________________ 21 बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर जब ना हमको दौलत चाहिए थी, ना स...