संदेश

मई, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]

 2.  "बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई  मित्रों, जब मैंने इस समाज को करीब से देखा, तो हर वो व्यक्ति जो प्रेम से बात करता था, मुझे अपना लगने लगा। कब कौन अपना है और कौन पराया — ये समझ ही नहीं आया। कैसा समय है ये? ये कलियुग है जहाँ केवल बच्चे ही नहीं, मैंने माता-पिता को भी बदलते देखा है। हर पिता चाहता है कि उसका पुत्र "राम" बने, पर क्या कभी उसने स्वयं को "दशरथ" बनाने का प्रयास किया? हम सब दूसरों से अच्छाई की उम्मीद करते हैं, पर खुद किस रास्ते पर हैं — ये कभी सोचते भी हैं क्या? मैं ये नहीं कह रहा कि माता-पिता या गुरु का महत्व कम है — वो तो अनमोल हैं — पर अब यह समझना कठिन हो गया है कि कौन अपना है, कौन पराया, कौन सच्चा है, और कौन झूठा। आज ऐसा समय है जहाँ लोग एक पल में बदल जाते हैं, जहाँ अपने ही कभी-कभी अपनी नाव डुबो देते हैं। मेरा मकसद किसी को ज्ञान देना नहीं है — ये सिर्फ मेरे अनुभव हैं, मेरे विचार हैं — जिन्हें मैं आपसे साझा कर रहा हूँ। अब तो हर चीज़ में मिलावट है… और हर रिश्ते में बस बनावट ही बनावट... इन्हीं भावनाओं को मैंने एक कविता का रूप दि...

"सप्तरंग-संघर्ष" - ["जहाँ संघर्ष के सात रंग, ज़िंदगी को नई दिशा देते हैं। पढ़िए, सोचिए, और बदलिए!"]

1.ABOUT ME प्रिय पाठकों, य ह मेरा दूसरा ब्लॉग है – "सप्तरंग-संघर्ष" । इससे पहले मैंने "Deep Commerce Insights" नाम से एक और ब्लॉग शुरू किया  है । सबसे पहले मैं समस्त बड़ों को सादर प्रणाम करता हूँ, छोटों को आशीर्वाद देता हूँ और अपने समकक्ष साथियों को नमस्कार करता हूँ। हर व्यक्ति के मन में विचारों का एक समुद्र हिलोरें मारता है। यदि इन विचारों को शब्दों में पिरो दिया जाए, तो वे इतिहास बन सकते हैं , जो आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। मैं जो भी लिख रहा हूँ, वह मेरे हृदय की गहराइयों से निकले विचार हैं – हो सकता है ये किसी के विचारों से मिलते-जुलते हों, हो सकता है इनमें त्रुटियाँ हों। यदि आपको कोई कमी या सुधार की आवश्यकता लगे, तो कृपया बताएं – मैं उसे बिना तर्क के विनम्रता से स्वीकार करूंगा। मेरे भीतर जो भी विचारों की क्रांति है, उसे मैं आप तक पहुँचाना चाहता हूँ – इस ब्लॉग के माध्यम से। यदि कोई विषय आपको अच्छा लगे तो कृपया उसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं। और अगर कोई गलती हो, तो कृपया मुझे सुझाव देकर मेरा मनोबल बढ़ाएं। इस ब्लॉग की पहली पोस्ट में मैं ...