संदेश

प्रेरणा लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सप्तरंग संघर्ष का सातवाँ रंग – परिवर्तन

  मित्रों, यह मेरे सप्तरंग संघर्ष का सातवाँ रंग है – परिवर्तन । परिवर्तन, जो स्वयं प्रकृति का एक सनातन नियम है। चाहे समय हो, विचार हों या मनुष्य का मन… परिवर्तन अवश्यंभावी है। मैं सोच रहा था — क्या लिखूं? मैं कोई समाज-सुधारक नहीं हूँ, न ही इतनी हैसियत रखता हूँ कि पूरे समाज को बदल सकूं। मैंने तो बस वो लिखा है, जो मैंने जीवन की यात्रा में अनुभव किया , महसूस किया , और अंतर्मन से सच्चे शब्दों में पिरो दिया। मेरा उद्देश्य न किसी वर्ग विशेष की आलोचना करना है, और न ही किसी की भावना को ठेस पहुँचाना। यदि मेरे किसी भी शब्द से आपको असहजता हुई हो, या कोई बात अनुचित प्रतीत हो — तो मैं सादर प्रार्थना करता हूँ कि आप कृपया कमेंट में मुझे मार्गदर्शन दें। मैं उस सुझाव को विनम्रता से स्वीकार कर, तुरन्त संशोधन करूँगा। मैं आभारी रहूँगा कि आपने समय निकालकर मेरे विचारों को पढ़ा और मुझे बेहतर बनने में सहायता की। ____________________________________________________________________ 13.सप्तरंग संघर्ष का सातवाँ रंग – परिवर्तन जो बदलते नहीं, वो पीछे छूट जाते हैं, और जो प्रेम से बदलते हैं, वो इतिहास रच ज...