जीवन का रहस्य : क्या हमारे हाथ में है और क्या नहीं? [“कर्म हमारा है, परिणाम उसी की इच्छा।”]
मित्रों, यह जीवन एक सप्तऋंग संघर्ष है—जहाँ हर रंग एक नया अनुभव और हर परिस्थिति एक नई सीख देता है। जब मन दुखी होता है, तो विचार भी उसी पीड़ा से लेख का रूप ले लेते हैं। आज मन अपेक्षाकृत शांत है, इसलिए ये विचार शांति की गहराई से निकले हैं। कृपया इन्हें एक बार अवश्य पढ़ें—निश्चित ही ये आपके हृदय को स्पर्श करेंगे और सोचने पर मजबूर करेंगे।” 28. जीवन का रहस्य : क्या हमारे हाथ में है और क्या नहीं? ज़िंदगी सवालों से सजी एक किताब है, खुशियों और ग़मों का अजीब हिसाब है। इंसान चाहे लाख योजनाएँ बना ले, चलता वही है जो ऊपर वाला चाहता है।” मित्रों, मानव जीवन अपने आप में एक रहस्य है। यह रहस्य इतना गहरा है कि जितना अधिक हम समझने की कोशिश करते हैं, उतना ही उलझते चले जाते हैं। हर व्यक्ति का जीवन एक कहानी है, हर व्यक्ति का इतिहास एक ग्रंथ है। यदि इन अनगिनत जीवन कथाओं को शब्दों में बाँध दिया जाए, तो पूरी मानवता की एक महागाथा बन सकती है। परंतु प्रश्न यही है कि उस महागाथा का लेखक कौन है—हम स्वयं, या कोई अदृश्य शक्ति? हम सब अलग हैं—हमारी वाणी अलग, व्यवहार अलग, सोच अलग, पसंद-नापसंद अलग। यही...