संदेश

"बच्चे मंज़िल पाते हैं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"बच्चे मंज़िल पाते हैं, शिक्षक फिर भी रोज़ इम्तिहान देता है" ["वो कहानी जिसे हर शिक्षक जीता है, मगर शायद ही कोई सुनता है..."]

प्रिय पाठकों, जो विचार आप इस लेख में पढ़ने जा रहे हैं, वे मेरे जीवन के अनुभवों पर आधारित हैं। यह किसी के प्रति रोष नहीं है, न ही किसी को आहत करने का उद्देश्य है। यह एक सामान्य शिक्षक की वेदना है, जो समाज के उस हिस्से को सामने लाना चाहता है जो अक्सर अनदेखा रह जाता है। मैं जानता हूँ कि हर व्यक्ति अपने परिवेश, पद और परिस्थितियों के अनुसार सोचता है। लेकिन यह लेख एक सामान्य शिक्षक के दृष्टिकोण से लिखा गया है, जिसकी आवाज़ शायद ही कभी सुनी जाती है। यदि मेरे शब्दों में कोई त्रुटि हो, तो मैं उसे स्वीकार करता हूँ। किन्तु जो परिस्थितियाँ मैंने झेली हैं, वही आपके समक्ष साझा कर रहा हूँ। संदेश समाज को झकझोरने वाला है , लेकिन आक्रोश नहीं, आत्मचिंतन की ओर ले जाता है । __________________________________________________________________________4 4."बच्चे मंज़िल पाते हैं, शिक्षक फिर भी रोज़ इम्तिहान देता है" जय नाम का शिक्षक — नाम बड़ा है, पर किस्मत और हालात ने जैसे उसे हर पन्ने पर मिटा दिया हो। एक ऐसा    शिक्षक , जिसने अपनी जवानी की हर साँस, हर उम्मीद अपने विद्यार्थियों को सफल बनाने में लगा दी...