संदेश

संघर्ष –“वो जो रोज़ जीता है टूटकर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

संघर्ष – “संघर्ष वही करता है, जिसे खुद पर भरोसा होता है।” “यह लेख नहीं, आपके जीवन का आईना है।” “पढ़ो इसे… और खुद को पहचानो।”

  मित्रों, 'सप्तरंग संघर्ष' के सात रंगों में से आज मैं आपके समक्ष चौथा रंग – संघर्ष – प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। यह केवल एक लेख नहीं है, यह मेरे जीवन की आग है, जो बरसों से भीतर धधक रही है। मुझे पता है कि आजकल YouTube चैनल्स और रील्स का ज़माना है, जहाँ सबकुछ तेज़, तात्कालिक और  होता जा रहा है। शायद आज बहुत कम लोग किताबों और ब्लॉग्स को पढ़ते हैं।जिस तरह हमारे महान ऋषियों, कवियों और विचारकों ने अपने अनुभवों को ग्रंथों और कविताओं में ढाला था, उसी परंपरा को मैं आगे बढ़ा रहा हूँ। क्योंकि अगर उन्होंने वो सब न लिखा होता, तो आज हम न गीता पढ़ते, न तुलसीदास की चौपाइयाँ, न महात्मा गाँधी के विचार जानते। लेकिन मित्रों, चाहे युग कितना भी डिजिटल क्यों न हो जाए — क़लम की स्याही और किताबों के पन्नों की ख़ुशबू की जगह कभी कोई स्क्रीन नहीं ले सकती। इसलिए मैं भी चाहता हूँ कि जब मैं इस दुनिया में न रहूँ, तब भी मेरे शब्द – मेरे संघर्ष – इन पन्नों पर जीवित रहें। आइए, आज इस लेख के माध्यम से हम उस संघर्ष को महसूस करें, जो कई बार बोला नहीं जाता, बस आँखों की नमी में छुपा रह जाता है… पर हर धड़कन में धड़...