संदेश

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]

 2.  "बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई  मित्रों, जब मैंने इस समाज को करीब से देखा, तो हर वो व्यक्ति जो प्रेम से बात करता था, मुझे अपना लगने लगा। कब कौन अपना है और कौन पराया — ये समझ ही नहीं आया। कैसा समय है ये? ये कलियुग है जहाँ केवल बच्चे ही नहीं, मैंने माता-पिता को भी बदलते देखा है। हर पिता चाहता है कि उसका पुत्र "राम" बने, पर क्या कभी उसने स्वयं को "दशरथ" बनाने का प्रयास किया? हम सब दूसरों से अच्छाई की उम्मीद करते हैं, पर खुद किस रास्ते पर हैं — ये कभी सोचते भी हैं क्या? मैं ये नहीं कह रहा कि माता-पिता या गुरु का महत्व कम है — वो तो अनमोल हैं — पर अब यह समझना कठिन हो गया है कि कौन अपना है, कौन पराया, कौन सच्चा है, और कौन झूठा। आज ऐसा समय है जहाँ लोग एक पल में बदल जाते हैं, जहाँ अपने ही कभी-कभी अपनी नाव डुबो देते हैं। मेरा मकसद किसी को ज्ञान देना नहीं है — ये सिर्फ मेरे अनुभव हैं, मेरे विचार हैं — जिन्हें मैं आपसे साझा कर रहा हूँ। अब तो हर चीज़ में मिलावट है… और हर रिश्ते में बस बनावट ही बनावट... इन्हीं भावनाओं को मैंने एक कविता का रूप दि...