मैं चुप था, कमज़ोर नहीं [ "मेरी ख़ामोशी मजबूरी भी थी और मेरी मज़बूती भी — जिसे कोई समझ न सका।]
प्रिय पाठकों , मेरा जीवन स्वयं एक संघर्ष की कहानी है — और आज जो रंग मेरी ज़िंदगी में चल रहा है, वह संघर्ष का ही है। इसलिए विचार भी वैसी ही गहराई से जन्म लेते हैं, जैसे दुख के बादल से बरसने वाली बूंदें। पर मैं जानता हूँ, यह रंग हमेशा नहीं रहेगा। जब समय करवट लेगा, जब खुशियों की धूप मेरी राह में बिछेगी, तब ये विचार भी बदलेंगे। फिर लेखों में सफलता के रंग होंगे, उम्मीद की किरणें होंगी, और जीवन का हर शब्द मुस्कुराएगा। लेकिन यह कहानी सिर्फ मेरी नहीं है — यह हर उस इंसान की दास्तां है, जो अपनों के बीच रहकर भी भीतर से बिल्कुल अकेला महसूस करता है। वह जिसकी पीड़ा कोई समझ नहीं पाता, और जिसकी हालत देखकर भी परिस्थितियाँ उसे संभलने का ज़रा-सा भी मौक़ा नहीं देतीं। तो आइए, आज के इस “सप्तरंग संघर्ष” में डूबते हैं — एक ऐसे भाव से, जो शायद आपके दिल के किसी कोने को भी छू जाए। ______________________________________________________________________________ 18.मैं चुप था, कमज़ोर नहीं मुस्कराहट के पीछे छुपे आंसुओं को कौन समझे, जो हर घड़ी टूटता है, उसे मज़बूत कौन समझे। जो सबसे ज्यादा देता है, उसी को सबसे कम...