प — जीवन का सबसे बड़ा सत्य "["एक ऐसा अक्षर, जो आपको रुला भी सकता है... और बना भी सकता है।"]
प्रिय मित्रों, क्या आपने कभी गहराई से सोचा है — शब्दों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती शब्द सिर्फ बोलने के लिए नहीं होते, ये हमारे विचारों की आवाज़ , भावनाओं की तस्वीर , और संवेदनाओं की आत्मा होते हैं। आज मैं आपके साथ एक बेहद छोटा, लेकिन जीवन बदल देने वाला शब्द साझा कर रहा हूँ — "प"। सिर्फ एक अक्षर — लेकिन इसके भीतर छुपा है पूरा जीवन! पिता, पत्नी, परिवार, परमात्मा, पुण्य, प्यार... और सबसे बढ़कर — पैसा। हर “प” हमारी भावनाओं, संबंधों और अस्तित्व से जुड़ा है। हो सकता है इस विषय पर कई विद्वानों ने विचार रखे हों, लेकिन ये शब्द मेरे अपने जीवन की राख से उठे हैं । अगर ये किसी के विचारों से मिलते-जुलते लगें, तो वो महज़ एक संयोग है। मुझे विश्वास है — ये विचार आपके दिल तक ज़रूर पहुँचेंगे। शायद वो बातें भी कहेंगे, जिन्हें आपने कभी महसूस तो किया, पर कह नहीं पाए। तो चलिए — एक शब्द की इस यात्रा पर निकलते हैं, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख बन चुका है — “प” से। ___________________________________________________________________________________ "प" — जीवन का सबसे ब...