संदेश

दुःख – आत्मा की वह आग जो हीरा बनाती है लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दर्द का रंग – जो मुस्कान में छुपा बैठा है [जिसे दुनिया कमजोरी समझती है, वो ही इंसान की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है।]

  मित्रों , मेरे इस सप्तरंग संघर्ष का यह दूसरा रंग है — दुःख।   इससे पहले ब्लॉग में मैंने “खुशी” पर अपने विचार रखे। मुझे नहीं पता कि वह आपको कितना पसंद आया, क्योंकि मेरे विचार अभी तक जन-जन तक नहीं पहुँच पाए हैं।लेकिन...  मैं लिखना बंद नहीं करूंगा।    क्योंकि मेरे मन के जो भाव हैं, अगर मैंने उन्हें शब्दों में नहीं ढाला —तो वे मेरे साथ ही इस दुनिया से चले जाएंगे । और फिर जब मैं इस संसार में नहीं रहूंगा  तब कोई अगर इन्हें पढ़ेगा तो शायद वह मुझे याद करेगा, मेरे उस संघर्ष को महसूस करेगा ,जो मैंने मुस्कान के पीछे छुपा रखा है।  मेरा जीवन दुःखों से भरा है,  लेकिन ऐसा दुःख, जिसे मैं किसी के सामने व्यक्त भी नहीं कर सकता। ऐसा दर्द — जो हर दिन मेरे भीतर जलता है, लेकिन बाहर एक नकली मुस्कान में छुपा होता है। मैं ऊपरवाले से हमेशा एक ही दुआ करता हूँ — "हे प्रभु, मेरे जैसे हालात किसी और को कभी मत देना। " हर इंसान का दुःख अलग होता है। पर मैंने अपने दुःख को कमज़ोरी नहीं ,  हथियार बना लिया है।  उसी दुःख से शक्ति ली है, उसी दर्द को आग बनाया है। अब मैं आपक...