संदेश

मानव और प्रकृति : विकास या विनाश? लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानव और प्रकृति : विकास या विनाश? [ धरती को घायल कर के, इंसान स्वर्ग की तलाश में है।]

  "मित्रों, विचारों की उड़ान का कोई अंत नहीं। आज मन में एक विचार कौंधा—टूटता हुआ पर्यावरण, बिखरती हुई संतुलन-रेखाएँ, और चारों ओर व्याकुल मनुष्य। इस दृश्य से उपजे भाव आज आपके साथ बाँट रहा हूँ… क्योंकि आज का रंग है प्रकृति का रंग ।" "ये भाव भले ही नए न हों, किंतु मुझे अटूट विश्वास है कि ये आपके दिल की धड़कनों से अवश्य संवाद करेंगे।" 29.मानव और प्रकृति : विकास या विनाश? "हवा कहती है, पंछी गाते हैं, नदियाँ बहती हैं, फूल मुस्कुराते हैं। प्रकृति ने सब कुछ दिया हमें, फिर क्यों हम उसके आँचल को रुलाते हैं?" आज चारों ओर का दृश्य बड़ा भयावह प्रतीत होता है। केवल एक देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व एक अजीब से खौफ़नाक माहौल से गुजर रहा है। कहीं सूखा है तो कहीं बाढ़, कहीं भूकंप है तो कहीं युद्ध, कहीं महामारी से लोग मर रहे हैं। प्रश्न उठता है—आख़िर हुआ क्या है इस मानव को? क्यों वह उसी प्रकृति से खिलवाड़ कर रहा है जिसने उसे जीवन दिया, जिसने उसके जीवन को खुशहाल बनाया? प्रकृति ने हमें जीवन के लिए सब कुछ प्रदान किया, किंतु मनुष्य ने उसी के उपकारों को भूलकर उसे छिन्न-भिन्न करन...