बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर [चलो फिर से रचें वो बचपन का संसार, जहाँ हर धड़कन में बसता था प्यार ही प्यार।]
मित्रों, हम ज़िन्दगी में चाहे जितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें,जब भी बचपन की कोई बात याद आती है,
तो मन बेचैन हो उठता है —बस एक बार फिर उसी मासूम पल में लौट जाने के लिए।
काश! हम फिर पहुँच जाएँ उस दुनिया में,जहाँ प्रेम था… पर बिना शर्त के,जहाँ रिश्ते थे… पर बिना स्वार्थ के,जहाँ न कोई झूठ था, न छलावा,बस था तो एक निर्मल, निष्कलंक बचपन।
आज जब हम चारों ओर चेहरों के पीछे छिपे मुखौटे और व्यवहार की बनावट देखते हैं,तो दिल कह उठता है –
वो बचपन की भोली अज्ञानता…जिसमें न समझ थी, न चालाकी —पर उसका आनंद ही कुछ और था।
के साथ, आइए फिर से महसूस करें उस प्यार को,जिसे आज की दुनिया शायद भूल चुकी है...
आईए, शब्दों के इन रंग-बिरंगे पंखों के सहारे,फिर से उड़ान भरते हैं उस बचपन की ओर,
__________________________________________________________________________________
21 बचपन का सफर – एक अनमोल धरोहर
जब ना हमको दौलत चाहिए थी, ना सिंहासन का नाम,
एक गुब्बारा मिल जाए… बस वही था सारा ईनाम।
ना चेहरे पे दिखावा था, ना दिल में कोई भार,
हर रिश्ता था सच्चा, हर दिन था त्यौहार।
माँ की गोद थी बिस्तर मेरा,
उसके आँचल में छिपा था सारा सवेरा।
पापा की ऊँगली थामे, दुनिया जीतने निकला था,
छोटी-सी जीत में भी खुद को सिकंदर समझा था।
चॉकलेट और कंचों में हम खुशियाँ ढूंढते थे,
टूटे खिलौनों में भी सपने बुनते थे।
ना बैर था किसी से, ना शक की दीवार,
हर दोस्त था अपना, हर गली थी प्यार।
बारिश में नाचना, मिट्टी से खेलना,
फटी पतलून में भी राजकुमार सा झलकना।
कागज़ की नाव में समंदर भर लेना,
और रेत के घरों में सपने सजाना।
दादी की कहानी में परियाँ आती थीं,
उनकी बातों से नींद भी मुस्कुराती थी।
माँ की रसोई की वो पहली रोटी,
जैसे भूख नहीं, ममता की डोरी।
आज सब कुछ है, पर वो दिल नहीं है,
वो बेपरवाही, वो हँसी अब सिलसिला नहीं है।
जिसे हम बचपन कहकर भूल आए हैं,
असल में वहीं तो ज़िन्दगी मुस्कुराए है।
जहाँ दुख भी ज्यादा देर ठहरता नहीं था,
क्योंकि हर सुबह उम्मीदों से भरी होती थी,
और दिल में मासूमियत की चादर ओढ़ी होती थी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें