संदेश

"डर: दुश्मन भी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डर: दुश्मन भी, मार्गदर्शक भी! ["डर को समझो, सामना करो – क्योंकि यही डर तुम्हें ऊँचाइयों तक ले जा सकता है।"]

  प्रिय मित्रों," ज़िंदगी के थपेड़ों ने मुझे इतना डरा दिया है कि अब डर मेरे जीवन का हिस्सा बन चुका है। कभी अभावों से डरता हूँ, कभी कल की अनिश्चितता से। डर अब ऐसा लगने लगा है जैसे ये मेरा साया हो — जो हर कदम पर साथ चलता है, पर हल्का नहीं होता। आज सोचा, क्यों ना इस डर को ही अपनी कलम का विषय बना लूं। हो सकता है मेरे विचार अधूरे हों, पर दिल से निकले हैं — शायद आपके दिल को छू जाएं... ___ ________________________________________________________________________________ 23."डर: दुश्मन भी, मार्गदर्शक भी!" डर के साये में हर कोई जी रहा है यहाँ, कभी ये सम्भालता है, कभी तोड़ देता है जहाँ। है ये साया या साया बन चुका है जीवन का हिस्सा, डर के हर रंग को पहचानना, यही है असली परीक्षा। डर का दोहरा रूप ज़िन्दगी में डर का अपना ही महत्व है। कहीं यह हमारे जीवन को संवार देता है, तो कहीं यही डर जीवन को बर्बाद कर देता है। प्रश्न यह है — क्या हमें डरना चाहिए या नहीं? क्या यह डर एक कमज़ोरी है, एक बुरी आदत है, या जीवन की सच्चाई? डर हर किसी के जीवन में है — एक कर्मचारी अपने बॉस से डरता है, ...