शिक्षक की अभिलाषा:- ["एक शिक्षक की अभिलाषा – न किसी सम्मान की चाह, न किसी पद की भूख, बस बच्चों के भविष्य में अपना वजूद देखना।"]

 प्रिय पाठकों,इस "सप्तरंग संघर्ष" में मैंने जीवन के हर रंग को समेटने की एक विनम्र कोशिश की है।

मैं कोई विद्वान नहीं हूँ, न ही बड़े ग्रंथों का ज्ञाता।मैं तो बस एक आम इंसान हूँ —पर मुझे गर्व है कि मैं एक शिक्षक हूँ।

मैं वो शिक्षक हूँ जिसके पास धन-संपदा नहीं है,पर हाँ, मेरे पास हैं —अनुभव के आँसू, संघर्षों की गवाही,
और बच्चों के भविष्य को सँवारने की अदम्य इच्छाशक्ति।
इसके बावजूद, एक गरीब शिक्षक होने के नाते,मैं आज भी हर सुबह अपने कर्तव्य की मशाल लिए
कक्षा में प्रवेश करता हूँ।मेरी जेबें खाली हैं, पर मन समृद्ध है। मैं अपने विद्यार्थियों की आँखों में सपनों की रौशनी देखता हूँ —और वही मेरा सबसे बड़ा इनाम है।इस भूमिका के माध्यम से,मैं अपनी भीतर छिपी अभिलाषा कोकुछ शब्दों में आपके समक्ष प्रकट करने जा रहा हूँ —
उम्मीद है, ये भावनाएँ आपके हृदय को छू जाएँगी,और आप समझ पाएँगे कि एक शिक्षक केवल
पढ़ाता नहीं,बल्कि एक समाज रचता है।

___________________________________________________________________________________

20.शिक्षक की अभिलाषा

लेखक: विजय सिंह सिकरवार

मैं अपने जीवन को दिव्य बनाना चाहता हूँ,जिसकी आभा से पूरा समाज महके,
हर दिशा में उजाला फैले,मैं ऐसा दीपक बनके रहना चाहता हूँ।

मैं हूँ एक शिक्षक,कुछ कर्तव्यों की अग्नि में तपना चाहता हूँ,
मैं बड़ों को नहीं,बच्चों का भविष्य संवारना चाहता हूँ।

जीवन से खुद ज्यादा कुछ न सीखा,पर बच्चों का चेहरा पढ़ना आता है,
उनके मौन से मन की बात समझना आता है,उनके मन से उत्तर निकालना आता है।

नहीं दे पाता हूँ मैं जवाबउन लोगों को जो मेरी प्रस्तुति का मूल्यांकन करते हैं,
पर मैं जानता हूँ,कैसे बच्चों को भविष्य में तेजस्वी बनाना है,
कैसे उनके सपनों को उड़ान देनी है।

कुछ लोगों ने मुझे नकार दिया,कुछ ने मुझे स्वीकार किया,
पर मैंने कभी शिकायत नहीं की,क्योंकि मुझे अपने विद्यार्थियों के दिलों में राज करना आता है।

संस्था के भीतर रहूँ या बाहर,मेरा लक्ष्य सिर्फ एक है –
विद्यार्थियों को ऊँचाइयों पर पहुँचाना।

जो लेते हैं मेरा साक्षात्कार,वो मुझमें कमियाँ ढूँढ़ना चाहते हैं,
मेरा विश्वास डगमगाना चाहते हैं,पर मुझे तो बस बच्चों में
आत्मविश्वास की चिंगारी जलाना आता है।

देश ही नहीं, विदेश में भीमेरे विद्यार्थियों ने झंडा फहराया,
क्योंकि उनकी प्रतिभा को पहचाननाऔर उन्हें दिशा देना मुझे आता है।

मैं समाज से झगड़ नहीं पाता,पर बच्चों को समाज से
संघर्ष करने की ताक़त देना मुझे आता है।
उनमें संवेदनशीलता, कर्तव्य, और संस्कार भरना आता है।

मैं ना कोई राजा हूँ, ना मंत्री,पर मेरी कलम बनती है
हजारों जीवनों की तक़दीर।मैं शिक्षक हूँ,
हर दिन अपने ज्ञान से क्रांति रचता हूँ,
हर कक्षा में एक नई रोशनी बिखेरता हूँ।

मैं चाहता हूँ कि मेरे जीवन काहर पल बच्चों के लिए समर्पित हो,
और जब ये जीवन थम जाए,
तो मेरे विद्यार्थी कहें—

"हमारे Sir ने हमें जीना सिखाया,
हमें खुद पर विश्वास करना सिखाया।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"सप्तरंग-संघर्ष" - ["जहाँ संघर्ष के सात रंग, ज़िंदगी को नई दिशा देते हैं। पढ़िए, सोचिए, और बदलिए!"]

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]

"बच्चे मंज़िल पाते हैं, शिक्षक फिर भी रोज़ इम्तिहान देता है" ["वो कहानी जिसे हर शिक्षक जीता है, मगर शायद ही कोई सुनता है..."]