संदेश

तो मन मौन हो जाता है"] लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक शांत सुबह का आत्मिक अनुभव - ["जब शब्दों में सुकून हो, तो मन मौन हो जाता है"]

  "सप्तरंग संघर्ष" में आपका स्वागत है — यहां वो विचार मिलेंगे जो मन को छू जाएं, और आत्मा को शांति दे जाएं। आज की भोर में, बांसुरी की मधुर धुन ने मेरे भीतर कुछ भाव जगाए हैं — हो सकता है ये हर किसी को न भाएं, पर जो पढ़ेगा, वो सुकून जरूर पाएगा। 5. एक शांत सुबह का आत्मिक अनुभव आज सुबह जब मैं प्रातः 5 बजे उठा, तो मन ने अनायास ही यूट्यूब पर एक वीडियो खोल दिया  जिसमें बांसुरी की मधुर ध्वनि गूंज रही थी। क्या कहूं, उस पल की शांति ऐसी थी कि जैसे मेरी आत्मा अनंत में रमने लगी हो। एक अद्भुत सुख, एक गूढ़ सुकून — जिसने मुझे भीतर तक छू लिया। मन में विचार आया — यही तो है वह   अनंत शांति ,   जिसे पाने के लिए ऋषि-मुनि, संत-महात्मा वर्षों तक तप में लीन रहते थे। बाहर की दुनिया को भूलकर जब भीतर झांका, तो समझ आया — असली शांति वहीं है, जहां न कोई चिंता है, न क्रोध, न किसी उपलब्धि की दौड़। बस एक मौन, एक संतुलन, एक आत्मिक आनंद। हे ईश्वर! तूने किसी को भी इस धरती पर खाली हाथ नहीं भेजा। हम कहते हैं कि "खाली हाथ आए थे, खाली हाथ जाएंगे", पर आज मुझे अहसास हुआ — तूने हमें अनमोल शरीर, विवेक, विचार औ...