हौसला- वहाँ से शुरू होता है जहाँ दुनिया कहती है – अब कुछ नहीं बचा"
" ना मंच चाहिए, ना माला चाहिए, मुझे तो बस वो दिल चाहिए, जो इन शब्दों में अपना सच देखे और कहे – हाँ, ये मेरी भी कहानी है.. ." मित्रों, मैंने अपने पहले ही ब्लॉग में साफ़ कर दिया था कि मैं कोई महान कवि या बड़ा विचारक नहीं हूँ—मैं तो बस एक आम इंसान हूँ, जिसने हार के अंधेरे में अपने भीतर की आवाज़ सुनी—"विजय, जब ये जीवन ख़त्म होगा, तो तेरे भीतर जो ज्वालामुखी हर रोज़ फूटता है, उसे दुनिया क्यों न जान पाए?" मैंने डर से मुँह मोड़ा और कहा—"अब नहीं चुप रहूंगा।" एक कलम, एक दिल और एक चुप्पी थी, जिसे अब टूटना था। यही है मेरा पाँचवाँ रंग— हौसला । जो अंधेरे में पैदा हुआ, ठोकरों में पला, और अब शब्दों में ज्वाला बनकर निकला। अगर आपके पास भी सपना और जेब खाली है, तो समझ लीजिए— आपमें भी वही हौसला है, जो इतिहास लिख सकता है। ___________________________________________________________________________________ हौसला- वहाँ से शुरू होता है जहाँ दुनिया कहती है – अब कुछ नहीं बचा" कुछ जख़्म ऐसे होते हैं, जो दवा नहीं माँगते, "वो हौसले से जीते जाते हैं, और इन्सान को फौलाद बना जात...