खुशियों का रंग - भीतर की रौशनी [खुशी कोई मंज़िल नहीं, एक अनुभव है — जो तब गहराता है जब हम दूसरों की मुस्कान में अपनी शांति ढूंढते हैं।]
मित्रों, मेरे अनुसार "सप्तरंग संघर्ष" का पहला रंग खुशी है, क्योंकि हर व्यक्ति अपने जीवन में खुशी की तलाश करता है। क्यों न आज हम इसी खुशी पर गहराई से चर्चा करें- मैंने कहीं पढ़ा था और अपने अनुभव से भी जाना है कि खुशी की परिभाषा वही समझ सकता है, जिसने उसे भीतर से जिया हो। खुशी कोई बाहरी वस्तु नहीं, बल्कि एक भीतरी अनुभूति है, जो तब मिलती है जब हम दूसरों की खुशी में खुद को शामिल करना सीखते हैं। लेकिन अक्सर हमारा मन किसी और की सफलता या प्रसन्नता को सहन नहीं कर पाता — यह हर किसी के साथ नहीं होता, मगर मन की चंचलता ऐसी ही है कि वह क्षण में बदल जाती है। कई बार एक जीतता हुआ खिलाड़ी हारने वाले की प्रसन्नता देखकर अपनी जीत का आनंद तक नहीं ले पाता, क्योंकि हारने वाला अपनी हार को भी सीख में बदलकर अगली जीत की तैयारी में लग जाता है — और वही सच्ची खुशी है। जीवन की यही सुंदरता है कि जब हमअपने मन को इतना निर्मल बना लें कि हमें दूसरों की मुस्कान में भी सुकून मिलने लगे, तब असली खुशी जन्म लेती है। तो आइए, आज इस लेख के माध्यम से उस खुशी का आनंद लें जो बाहर नहीं, हमारे भीतर बसती है — एक ऐसी खुशी ज...