"एक बेटा भी तो इंसान है"-"एक लेख बेटों के नाम — इसे अवश्य पढ़िए, शायद किसी अनकहे दर्द को समझ सकें।"
प्रिय पाठकों, जीवन सात रंगों का संगम है — कभी प्रकाश, कभी अंधकार; कभी सृजन, कभी संकोच। सप्तरंग संघर्ष पर मैंने अब तक इन विविध रंगों को उकेरने का प्रयास किया है। आज मैं एक और रंग जोड़ रहा हूँ — एक ऐसा रंग, जो दिखाई नहीं देता, पर हर घर की दीवारों में मौन रूप से छिपा होता है। यह है — "बेटे का मौन संघर्ष" । इस लेख का उद्देश्य किसी का अपमान नहीं है। नारी की गरिमा पर प्रश्न तो उठ ही नहीं सकता — वह तो प्रकृति की धुरी है, संसार की जननी है। पर क्या हम कभी उस शांत, सरल, और जिम्मेदार बेटे की भी बात करते हैं जो बिना कोई शिकायत किए, अपना सब कुछ दे देता है? वही बेटा जो बचपन से ही जिम्मेदारियों की गाड़ी खींचता है—पहले बेटे की भूमिका, फिर भाई, फिर पति, फिर पिता और फिर एक खामोश कमाने वाला।वह बेटा जो कभी दवाई के लिए पैसों का इंतज़ाम करता है, तो कभी बच्चों की फीस के लिए उधार लेता है, और जब खुद को कोई दुख हो, तो बस चुपचाप तकिए में मुँह छिपा लेता है। वह बेटा जो घर के हर सदस्य के सपनों को अपना मानता है, लेकिन जब उसकी कमाई जरूरतें पूरी नहीं कर पाती, तो वही, उस घर...