संघर्ष – “संघर्ष वही करता है, जिसे खुद पर भरोसा होता है।” “यह लेख नहीं, आपके जीवन का आईना है।” “पढ़ो इसे… और खुद को पहचानो।”

 

मित्रों, 'सप्तरंग संघर्ष' के सात रंगों में से आज मैं आपके समक्ष चौथा रंग – संघर्ष – प्रस्तुत करने जा रहा हूँ। यह केवल एक लेख नहीं है, यह मेरे जीवन की आग है, जो बरसों से भीतर धधक रही है।

मुझे पता है कि आजकल YouTube चैनल्स और रील्स का ज़माना है, जहाँ सबकुछ तेज़, तात्कालिक और  होता जा रहा है। शायद आज बहुत कम लोग किताबों और ब्लॉग्स को पढ़ते हैं।जिस तरह हमारे महान ऋषियों, कवियों और विचारकों ने अपने अनुभवों को ग्रंथों और कविताओं में ढाला था, उसी परंपरा को मैं आगे बढ़ा रहा हूँ। क्योंकि अगर उन्होंने वो सब न लिखा होता, तो आज हम न गीता पढ़ते, न तुलसीदास की चौपाइयाँ, न महात्मा गाँधी के विचार जानते।

लेकिन मित्रों, चाहे युग कितना भी डिजिटल क्यों न हो जाए — क़लम की स्याही और किताबों के पन्नों की ख़ुशबू की जगह कभी कोई स्क्रीन नहीं ले सकती।

इसलिए मैं भी चाहता हूँ कि जब मैं इस दुनिया में न रहूँ, तब भी मेरे शब्द – मेरे संघर्ष – इन पन्नों पर जीवित रहें।आइए, आज इस लेख के माध्यम से हम उस संघर्ष को महसूस करें, जो कई बार बोला नहीं जाता, बस आँखों की नमी में छुपा रह जाता है… पर हर धड़कन में धड़कता है।__

"मेरा उद्देश्य आधुनिक तकनीक का विरोध करना नहीं, बल्कि इस तेज़ रफ्तार युग में भी उस शब्द और संवेदना की ताकत को याद दिलाना है, जो किताबों और क़लम में आज भी ज़िंदा है।"________________________________________________________________________________

10. संघर्ष – वो आग जो राख से भी जन्म लेती है

जिसे लोग हार मानते हैं, हम उसे संघर्ष कहते हैं।
जो गिरने के बाद उठे, वो इंसान नहीं, प्रेरणा कहलाता है।"

संघर्ष… एक ऐसा शब्द, जिसे सुनते ही आत्मा सिहर उठती है।
संघर्ष केवल कठिनाई नहीं होता — ये वो छिपी हुई चीख़ें हैं, जो रात के अंधेरे में तकिए में दब जाती हैं।
संघर्ष वो कहानी है, जो अखबार में नहीं छपती, पर हर सफल इंसान के सीने में गूंजती रहती है।

संघर्ष का रूप:

1.बचपन में छिना था कोई खिलौना नहीं, पर मुस्कान थी जो लौटकर कभी नहीं आई..

जब बाकी बच्चे स्कूल की छुट्टी में खेलते थे, कुछ बच्चे अपने माँ-बाप के साथ खेत में मजदूरी कर रहे थे।
संघर्ष वहीं से शुरू होता है — जब सपनों के बदले ज़िम्मेदारियाँ मिलती हैं।

2.संघर्ष – वो दोस्त जो कभी साथ नहीं छोड़ता :-

जब दुनिया छोड़ जाती है, तब संघर्ष ही तुम्हारे साथ चलता है –
भूख में, अपमान में, ठुकराए जाने में…
हर ‘ना’ के बाद अगर कोई तुम्हें ‘हाँ’ की उम्मीद देता है, तो वो तुम्हारा संघर्ष ही होता है।

3. सपनों को सीने में दफ़न कर देना भी संघर्ष है:-

जब पेट भर रोटी के लिए कोई अपनी कला को छोड़ दे,
जब किसी को Doctor बनने की जगह रिक्शा चलाना पड़े —
वो सिर्फ़ मजबूरी नहीं, संघर्ष की सबसे खौफ़नाक तस्वीर है।

4. जीवन रूठ जाता है – तब संघर्ष गले लगाता है:-

जो हर सुबह बिना आँसू दिखाए तैयार हो जाता है।
और तकिये में चेहरा छुपा रात भर रोता है।
क्योंकि हकीकत के चुभते काँटे रोज़ पैरों में चुभते हैं।
कोई नहीं जानता उस इंसान की कहानी,
जो घरवालों के सामने मुस्कराता है,
जिसे अपने सपनों का गला घोंटना आता है,

5.संघर्ष और आत्मा का संवाद:

आत्मा बोली – "अब नहीं होता मुझसे।"
संघर्ष बोला – "तू रुकेगी तो तुझे दुनिया रौंद देगी। उठ! चल!"
आत्मा रोई, पर उठी… क्योंकि उसे पता था —

          जो दर्द सहता है, वही एक दिन दुनिया बदलता है।

संघर्ष का वरदान:

  • संघर्ष ने ही अंधेरे से सूरज निकाला

  • संघर्ष ने ही मिट्टी से महापुरुष बनाए

  • संघर्ष ने ही एक सामान्य से इंसान को प्रेरणा बना दिया

"हर चमकते चेहरे के पीछे एक संघर्ष की कहानी होती है,

             जिसे कोई पढ़ नहीं सकता – पर महसूस कर सकता है।"

आपके संघर्ष की भी कीमत है…

माना तुम थक चुके हो, पर रुकना मत —

क्योंकि तुम्हारा आज का संघर्ष ही, किसी और का कल का रास्ता बन जाएगा।

"तू चला चल अकेला, तुझमें आग है जलती,
हर ठोकर तेरी तक़दीर को फिर से लिखेगी।
मत डर कि तू टूटा, तू उस बीज सा है,
जो मिट्टी में दफ़न होकर भी जंगल उगलेगा।" 

_______________________________________________________________________________






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"सप्तरंग-संघर्ष" - ["जहाँ संघर्ष के सात रंग, ज़िंदगी को नई दिशा देते हैं। पढ़िए, सोचिए, और बदलिए!"]

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]

"बच्चे मंज़िल पाते हैं, शिक्षक फिर भी रोज़ इम्तिहान देता है" ["वो कहानी जिसे हर शिक्षक जीता है, मगर शायद ही कोई सुनता है..."]