उम्मीद : जब आँसू भी मुस्कुराना सीख जाते हैं. [एक चमत्कार… जिसे 'उम्मीद' कहते हैं]

 

मित्रों, ये है मेरे सप्तरंग संघर्ष का छठा रंग — उम्मीद ।एक ऐसा सामान्य-सा शब्द, जिसे हर कोई जानता है, लेकिन जब आप इसकी गहराई में उतरेंगे, तो महसूस करेंगे —ये कोई भावना नहीं, एक चिंगारी है —जो बुझती नहीं,बल्कि ज्वाला बनकर उठती है...पर विनाश के लिए नहीं — निर्माण के लिए।हर टूटी चीज़ को जोड़ती है,हर बिगड़े हालात को संवारती है।और मुझे पूरी उम्मीद है —कि मेरा यह लेख आपको न सिर्फ पसंद आएगा, बल्कि शायद वो पुल भी बन जाएगाजो टूटते रिश्तों, बिखरते परिवारों और बंटते समाज को फिर से जोड़ दे।एक बार पढ़िएगा ज़रूर...शायद इसमें कहीं... आपकी भी कहानी छुपी हो।" _______________________________________________________________________

12.छठा रंग – उम्मीद : जब आँसू भी मुस्कुराना सीख जाते हैं...

“उम्मीद” — यह कोई शब्द नहीं, यह एक प्रकाश है, जो अंधेरे के बीच चुपचाप जलता रहता है।यह वो आवाज़ है जो तब सुनाई देती है,जब सब चुप हो जाते हैं — यहां तक कि खुद हम भी।

"जब हर तरफ़ हार ही हार लगे,और कोई हाथ थामने ना आए —

तब जो अंदर से कहे 'मैं हूं ना'...वो ही उम्मीद होती है।"

यह वही शक्ति है जिसने रावण की सेना के सामने हनुमान को निर्भीक किया, जिसने कालकोठरी में भी भगत सिंह को मुस्कुराना सिखाया, और जो अब भी हर उस दिल में साँस लेती है,जो टूटा जरूर है — मगर बिखरा नहीं।

उम्मीद वो आँखें हैं जो आँसुओं में भी कल देख लेती हैं।
उम्मीद वो शब्द है जो घुटी हुई चुप्पियों को भी चीख में बदल देता है।
उम्मीद वो तूफ़ान है जो डूबते को भी तैरना सिखाए।"

क्यों जरूरी है उम्मीद?
जो ज़ख्मों को कविता बनाती है, तन्हाई को ताक़त, और
अश्रु को अमृत। बस एक चिंगारी काफी है —
उसे कहते हैं ‘उम्मीद’…"
और कहा – चलो अब यहीं से शुरू करते हैं…
वो इंसान उम्मीद से बना होता है।"

उम्मीद क्या है?

उम्मीद वो बीज है जो पत्थरों में भी जड़ पकड़ लेता है।"गहराई इतनी कि समुंदर भी शर्माए,

क्योंकि यही वो ताक़त है,"रात काली हो, राहें सुनसान हों,बस एक चिंगारी काफी है —उसे कहते हैं ‘उम्मीद’…"

  • जब सबने मुँह मोड़ा, और फिर भी तुम खड़े रहे — वो उम्मीद थी।

  • जब ज़माना हँसा, और तुम फिर भी मुस्कराए — वो उम्मीद थी।

  • जब जेब में कुछ नहीं था, लेकिन दिल में सपना ज़िंदा था — वही असली उम्मीद थी।

"जिसने हार को गले लगाया,और कहा – चलो अब यहीं से शुरू करते हैं…वो इंसान उम्मीद से बना होता है।" 

मैं कोई लेखक नहीं,ना कोई शायर, ना कोई दार्शनिक...मैं तो बस वो इंसान हूँ, जिसने टूटकर उम्मीद को जिया है।"अब बस! अब हार नहीं, अब उम्मीद ही मेरा धर्म है..."

एक दिन मैंने खुद से कहा:"तूफ़ानों की बात मत कर ऐ ज़िंदगी,मैंने उस वक़्त चिराग़ जलाए हैं —जब लोग सांस लेने से भी डरते थे।"

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"सप्तरंग-संघर्ष" - ["जहाँ संघर्ष के सात रंग, ज़िंदगी को नई दिशा देते हैं। पढ़िए, सोचिए, और बदलिए!"]

"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]

"बच्चे मंज़िल पाते हैं, शिक्षक फिर भी रोज़ इम्तिहान देता है" ["वो कहानी जिसे हर शिक्षक जीता है, मगर शायद ही कोई सुनता है..."]