प्रेम – जो नफ़रत की राख से भी गुलाब उगा देता है [यह लेख केवल पढ़ने के लिए नहीं… महसूस करने के लिए है।
मित्रों, आज मैं "सप्तरंग संघर्ष" श्रृंखला का तीसरा रंग आपके समक्ष प्रस्तुत करने जा रहा हूँ — प्रेम। विचार तो अनंत हैं — ये कभी रुकते नहीं। लेकिन जब हम उन्हें शब्दों में ढालते हैं, तो वे सजीव हो उठते हैं। यह लेख उन भावनाओं का प्रतिरूप है, जो मेरे और आपके बीच एक अदृश्य प्रेम-बंधन की तरह हैं — शुद्ध, सच्चा और निरंतर बहता हुआ। प्रेम — यह वह तत्व है जिसके बिना इस सृष्टि की कल्पना भी अधूरी है। यह ईश्वर का दिया हुआ सबसे मूल्यवान उपहार है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ता है। प्रेम, केवल भावना नहीं — यह प्रकृति है। जैसे सूर्य का प्रकाश, जैसे चाँदनी की शीतलता, जैसे पुष्प की सुगंध — ठीक वैसे ही प्रेम, हमारे अस्तित्व की मूल आत्मा है।प्रकृति हमसे प्रेम करती है और हम प्रकृति से — यही जीवन का चक्र है। यह प्रेम ही है जो वृक्ष बिना अपेक्षा के नदियों को निरंतर बहाता है, और माँ को अपने शिशु के लिए रातभर जागने की शक्ति देता है।
इस लेख के माध्यम से, मैं आपको प्रेम की उसी गहराई तक ले जाना चाहता हूँ — जहाँ शब्द मौन हो जाते हैं और सिर्फ भावनाएँ बोलती हैं।
__________________________________________________________________________________
9.प्रेम – जो नफ़रत की राख से भी गुलाब उगा देता है
"वो प्रेम क्या जो शब्दों में समा जाए,
वो तो बस नज़रों से रूह तक उतर जाए।
ना वादा, ना सौदा, ना कोई डर…
जो बस बिना कारण किसी को खुदा बना दे — वही सच्चा प्रेम है।"
प्रेम क्या है?
जब दुनिया ने नफ़रत बोई, प्रेम ने फूल खिला दिए।
इतिहास गवाह है — जहाँ तलवारें बोलीं, वहाँ प्रेम ने मौन साध लिया। महात्मा गांधी के प्रेम ने आज़ादी दिलाई, और मीरा के प्रेम ने भगवान को मोहित कर लिया। प्रेम वो शक्ति है जो युद्ध रोक सकती है,जो दिलों को जोड़ सकती है,जो एक अजनबी को भी अपना बना सकती है।
इस दुनिया को अगर बचाना है,
तो बम नहीं — प्रेम चाहिए। जब बच्चा गिरता है, माँ उसे उठाती है, क्यों? क्योंकि प्रेम है। जब बूढ़ा बाप आँखें मूँदता है, बेटा हाथ थामे बैठा रहता है —क्यों? क्योंकि प्रेम है। प्रेम अगर सिखाया जाए तो युद्ध मिट जाएँ। प्रेम अगर बाँटा जाए तो गरीबी भी शर्मिंदा हो जाए।प्रेम अगर जिया जाए तो दुनिया फिर से स्वर्ग बन जाए।
प्रेम गुरु और शिष्य के बीच
गुरु और शिष्य का प्रेम संसार का सबसे पवित्र बंधन है।
यह प्रेम ज्ञान से शुरू होकर आत्मा के स्पर्श तक पहुँचता है।
गुरु वो दीपक है जो अपने जीवन की बाती जला कर शिष्य का अंधकार हरता है।
और शिष्य वो पात्र है, जो अपने अंदर उस रौशनी को सम्मान और समर्पण से संजो कर आगे बढ़ता है।
प्रेम का अमर संदेश:
"प्रेम मत माँगो — दो। प्रेम मत माँपो — बहाओ। प्रेम मत समझो — बस अनुभव करो।"
न रहा नाम, न रहा चेहरा, फिर भी रूह में समा गया,
वो जो प्रेम था, हर साँस में ईश्वर बनकर आ गया।
ना धर्म देखा, ना जात पूछी, बस दिल को छू गया,
वो प्यार ही था, जो इस जीवन को अमरता दे गया।”
_________________________________________________________________________
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें