शब्द:- संबंधों का अदृश्य सूत्र- [शब्द बनें पुल — मन से मन तक, घर से देश तक]
मित्रों! जो मैं लिखने जा रहा हूँ, यह संभव है कि इस विषय पर कई विद्वानों ने पहले भी अपने लेख और विचार प्रस्तुत किए होंगे। लेकिन उन लेखकों या विचारकों से मेरे विचारों का कोई मेल आवश्यक नहीं है — क्योंकि वे विचारक हैं, चिंतक हैं, लेखक हैं, और उनके शब्दों में विद्वता हो सकती है। परंतु जो कुछ भी मैं कह रहा हूँ — ये मेरे अपने विचार हैं, मेरी आत्मा की आवाज़ हैं। हो सकता है ये आपको पसंद न आएं, लेकिन फिर भी मैं विश्वास से कहता हूँ कि यह लेख परिवार, समाज और देश को एक करने की दिशा में एक छोटी सी भूमिका अवश्य निभा सकता है। और अगर किसी एक हृदय को भी यह छू सके तो मेरी लेखनी सफल हो जाएगी। ___________________________________________________________________________________ 6."शब्द - संबंधों का अदृश्य सूत्र" "शब्द बनें पुल — मन से मन तक, घर से देश तक। “शब्दों की तासीर समझो, ये जादू से कम नहीं, मरहम भी हैं, ज़हर भी हैं, ये बस खयाल कम नहीं।” शब्द — ये केवल बोले जाने वाले अक्षर नहीं, बल्कि वे अदृश्य सेतु हैं जो मन को मन से, हृदय को हृदय से और व्यक्ति को समाज से जोड़ते हैं। जब शब्दों म...