"जब संसार चुप हो जाए, तो आत्मा बोलती है…" ["यह कविता है उस क्षण की… जब मन संसार से नहीं, ईश्वर से जुड़ता है।"]
कभी-कभी ज़िंदगी ऐसी मौन हो जाती है, जब बाहरी दुनिया की हर चीज़ बेअसर लगने लगती है।ऐसे वक्त में मन खुद से और उस सर्वोच्च शक्ति से मिलने की खोज में निकल पड़ता है।यह कविता उसी आंतरिक सफर की कहानी है — जहाँ इंसान अपने भीतर की गहराइयों से ईश्वर की ओर कदम बढ़ाता है।
___________________________________________________________________________________
3. "जब संसार चुप हो जाए, तो आत्मा बोलती है…"
जिंदगी में एक समय ऐसा भी आता है
जब पैसा, रिश्ते-नाते, और सारी दुनिया बेअसर हो जाती है।
हर शख्स साथ होते हुए भी पराया लगता है।
और मन… निराशा में डूबा हुआ मन…
एकदम अकेला छूट जाता है।
इस स्थिति में मनुष्य बाहर की दुनिया से हटकर
भीतर की यात्रा शुरू करता है।
वो स्थूल से सूक्ष्म की ओर बढ़ता है,
जहां कोई दिखावा नहीं, कोई शोर नहीं – बस शांति होती है।
और जब वो आत्मा ईश्वर से जुड़ जाती है,
तो सारे मोह टूट जाते हैं।
फिर न उसे धन चाहिए, न मान, न संबंधों का स्वार्थ।
रह जाती है बस एक भक्ति…
एक नशा…
एक पागलपन…
जो संसार की हर माया से परे है।
_______________________________________________________________________________
"जब कोई साथ न दे, तब ईश्वर सबसे ज़्यादा पास होते हैं।"
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें