"बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई [जब एहसास बनावटी हो जाएँ, तो रिश्ते बस नाम के रह जाते हैं]
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
2. "बनावट ही बनावट" – एक दिल से निकली सच्चाई
मित्रों, जब मैंने इस समाज को करीब से देखा, तो हर वो व्यक्ति जो प्रेम से बात करता था, मुझे अपना लगने लगा। कब कौन अपना है और कौन पराया — ये समझ ही नहीं आया।
हम सब दूसरों से अच्छाई की उम्मीद करते हैं, पर खुद किस रास्ते पर हैं — ये कभी सोचते भी हैं क्या?
मैं ये नहीं कह रहा कि माता-पिता या गुरु का महत्व कम है — वो तो अनमोल हैं — पर अब यह समझना कठिन हो गया है कि कौन अपना है, कौन पराया, कौन सच्चा है, और कौन झूठा।
आज ऐसा समय है जहाँ लोग एक पल में बदल जाते हैं, जहाँ अपने ही कभी-कभी अपनी नाव डुबो देते हैं।
मेरा मकसद किसी को ज्ञान देना नहीं है — ये सिर्फ मेरे अनुभव हैं, मेरे विचार हैं — जिन्हें मैं आपसे साझा कर रहा हूँ।
अब तो हर चीज़ में मिलावट है… और हर रिश्ते में बस बनावट ही बनावट...
अगर ये कविता आपके दिल को छू जाए, तो कृपया इसे अपने अपनों तक जरूर पहुँचाइए।
_________________________________________________________________________________
बनावट ही बनावट
बातें अब भी होती हैं, पर वो गर्माहट कहीं सो गई।
ये कैसा दौर है, ये कैसे लोग हैं,
आज न जाने कहाँ गुम हो गई है शख़्सियत,
हर मुस्कान के पीछे छिपी कहानी है,
हर अपनापन अब बस एक निशानी है।
चेहरों की भीड़ में तन्हा हैं जज़्बात,
सजी हुई दुनिया में अंदर बस वीरानी है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो कृपया इस ब्लॉग को Follow करें और अपने सुझाव comments में जरूर दें। 🙏
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
Bahut hi sunder kavita hai aur aj ke sach ko apne ache se shabdo mai piroya hai sir 😊👍🏻👍🏻 Good n great going 😊
जवाब देंहटाएंThank you so much mam. your comment will always motivate me.
हटाएंबहुत अच्छी कविता है
जवाब देंहटाएंYour comments always motivate me, thank you so much
जवाब देंहटाएंइस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
जवाब देंहटाएंVery nice Kavita sir👍✅
जवाब देंहटाएंKya dil ki gahrai se likha hai sir aapne.wow
जवाब देंहटाएंAbsolutely Right sir
जवाब देंहटाएं