संदेश

मानव और प्रकृति : विकास या विनाश? [ धरती को घायल कर के, इंसान स्वर्ग की तलाश में है।]

  "मित्रों, विचारों की उड़ान का कोई अंत नहीं। आज मन में एक विचार कौंधा—टूटता हुआ पर्यावरण, बिखरती हुई संतुलन-रेखाएँ, और चारों ओर व्याकुल मनुष्य। इस दृश्य से उपजे भाव आज आपके साथ बाँट रहा हूँ… क्योंकि आज का रंग है प्रकृति का रंग ।" "ये भाव भले ही नए न हों, किंतु मुझे अटूट विश्वास है कि ये आपके दिल की धड़कनों से अवश्य संवाद करेंगे।" 29.मानव और प्रकृति : विकास या विनाश? "हवा कहती है, पंछी गाते हैं, नदियाँ बहती हैं, फूल मुस्कुराते हैं। प्रकृति ने सब कुछ दिया हमें, फिर क्यों हम उसके आँचल को रुलाते हैं?" आज चारों ओर का दृश्य बड़ा भयावह प्रतीत होता है। केवल एक देश ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व एक अजीब से खौफ़नाक माहौल से गुजर रहा है। कहीं सूखा है तो कहीं बाढ़, कहीं भूकंप है तो कहीं युद्ध, कहीं महामारी से लोग मर रहे हैं। प्रश्न उठता है—आख़िर हुआ क्या है इस मानव को? क्यों वह उसी प्रकृति से खिलवाड़ कर रहा है जिसने उसे जीवन दिया, जिसने उसके जीवन को खुशहाल बनाया? प्रकृति ने हमें जीवन के लिए सब कुछ प्रदान किया, किंतु मनुष्य ने उसी के उपकारों को भूलकर उसे छिन्न-भिन्न करन...

जीवन का रहस्य : क्या हमारे हाथ में है और क्या नहीं? [“कर्म हमारा है, परिणाम उसी की इच्छा।”]

  मित्रों, यह जीवन एक सप्तऋंग संघर्ष है—जहाँ हर रंग एक नया अनुभव और हर परिस्थिति एक नई सीख देता है। जब मन दुखी होता है, तो विचार भी उसी पीड़ा से लेख का रूप ले लेते हैं। आज मन अपेक्षाकृत शांत है, इसलिए ये विचार शांति की गहराई से निकले हैं। कृपया इन्हें एक बार अवश्य पढ़ें—निश्चित ही ये आपके हृदय को स्पर्श करेंगे और सोचने पर मजबूर करेंगे।” 28.  जीवन का रहस्य : क्या हमारे हाथ में है और क्या नहीं?  ज़िंदगी सवालों से सजी एक किताब है, खुशियों और ग़मों का अजीब हिसाब है। इंसान चाहे लाख योजनाएँ बना ले, चलता वही है जो ऊपर वाला चाहता है।” मित्रों, मानव जीवन अपने आप में एक रहस्य है। यह रहस्य इतना गहरा है कि जितना अधिक हम समझने की कोशिश करते हैं, उतना ही उलझते चले जाते हैं। हर व्यक्ति का जीवन एक कहानी है, हर व्यक्ति का इतिहास एक ग्रंथ है। यदि इन अनगिनत जीवन कथाओं को शब्दों में बाँध दिया जाए, तो पूरी मानवता की एक महागाथा बन सकती है। परंतु प्रश्न यही है कि उस महागाथा का लेखक कौन है—हम स्वयं, या कोई अदृश्य शक्ति? हम सब अलग हैं—हमारी वाणी अलग, व्यवहार अलग, सोच अलग, पसंद-नापसंद अलग। यही...

शिक्षक दिवस पर विशेष : गुरु को समर्पित जीवन - ["विद्यार्थी की सफलता ही गुरु की पहचान है।"]

  दोस्तों ,  "चाणक्य ने कहा है कि – शिक्षक वही है जिसके हाथों में राष्ट्र का निर्माण और प्रलय दोनों निहित हैं। ऐसे महान शिक्षकों के चरणों में मैं अपने शब्द-रूपी पुष्प अर्पित करता हूँ।  जमाना कितना भी आधुनिक और उन्नत क्यों न हो जाए, शिक्षक का महत्व कभी कम नहीं हुआ है और न कभी होगा। आज भले ही परिस्थितियाँ ऐसी हों कि शिक्षक को वह मुकाम, वह सम्मान न मिल रहा हो, जिसके वे वास्तविक अधिकारी हैं, परंतु सच्चाई यही है कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र की आत्मा हैं।"________________________________________________ 27.शिक्षक दिवस पर विशेष : गुरु को समर्पित जीवन   ज्ञान की ज्योति भारत भूमि ज्ञान और संस्कृति की धरा है। यहाँ सदियों से गुरु को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। वेदों में भी कहा गया है – “गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥” 5 सितम्बर का दिन हमारे लिए अत्यंत पावन है, क्योंकि इस दिन महान दार्शनिक, शिक्षक और राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म हुआ था। उनका मानना था कि "यदि आप मुझे सच्चा सम्मान देना चाहत...

वाह री ज़िन्दगी! (एक आम इंसान की कहानी) [ वाह री ज़िन्दगी! - तूने हर उस ख्वाहिश को कुचल दिया जिसे हमने जीने की वजह समझा था।]

वाह री ज़िन्दगी!  तूने हर उस ख्वाहिश को कुचल दिया जिसे हमने जीने की वजह समझा था।  और हमें इतना मजबूर बना दिया कि आँसू भी बहाना चाहें तो आँखें सूखी रह जाएँ। दोस्तों , ज़िन्दगी एक  सप्तरंग-संघर्ष"  है – कभी खुशियों का उजला रंग, तो कभी दुःख और डर का साया। आज मेरे जीवन पर उदासी और पीड़ा का रंग छाया हुआ है, और उसी से प्रेरित होकर मैं अपने विचार आपसे बाँट रहा हूँ। परिवार, माता-पिता और समाज – ये सब जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारी जिम्मेदारी माता-पिता और परिवार के प्रति कभी कम नहीं होती, और न ही हम इससे भाग सकते हैं। मेरी किसी से कोई शिकायत नहीं, लेकिन जब इंसान भीतर से टूट जाता है, तब उसका दर्द अक्सर दुनिया नहीं समझ पाती। ज़रूरी नहीं कि जो मैंने अनुभव किया है, वही हर किसी के साथ हो। पर हाँ, यह सच है कि बहुत से लोग कहीं-न-कहीं इसी तरह के दर्द से गुज़रते हैं। दोस्तों, अगर आप इस समस्या से दूर हैं तो आप सचमुच भाग्यशाली हैं। उस परमात्मा का धन्यवाद करें जिसने आपको यह दुःख नहीं दिया। लेकिन साथ ही, दूसरों के अनुभवों से सीख ज़रूर लें, क्योंकि शायद वही सीख आपको आने वाले संकटों का...

शीर्षक: “परिवार, समाज और देश – हमारी पहचान, हमारी जिम्मेदारी”[ “जहाँ संस्कार, सहयोग और समर्पण मिलते हैं, वहीं से शुरू होता है एक महान जीवन।”]

             मित्रों, मनुष्य स्वभाव से ही एक सामाजिक प्राणी है। समाज, परिवार और देश के बिना उसके जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। यही वे आधार हैं, जिनसे हमें संस्कार प्राप्त होते हैं, संस्कृति का ज्ञान मिलता है और जो हमें विश्व में एक अलग पहचान प्रदान करते हैं। परिवार हमें जीवन की पहली शिक्षा और मूल्य प्रदान करता है, समाज हमें सहयोग, अनुशासन और समानता का मार्ग दिखाता है, और देश हमें सुरक्षा, स्वतंत्रता तथा अवसर देता है। वास्तव में, यही तीनों मिलकर हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं और जीवन को अर्थपूर्ण बनाते हैं। आइए आज हम परिवार, समाज और देश पर अपने विचार व्यक्त करें। न केवल इसलिए कि यह विषय हमारे मन को सुकून देगा, बल्कि इसलिए भी कि इससे हम यह समझ पाएँगे कि परिवार, समाज और देश का हमारे जीवन में क्या महत्व और क्या दायित्व है । __________________________________________________________________ 25.परिवार, समाज और देश – हमारी पहचान और जिम्मेदारी जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण पहचान हमें हमारे परिवार, समाज और देश से मिलती है। ये तीनों मिलकर हमारे व्यक्तित्व...

भारत की संस्कृति और राखी का अमर बंधन - ["कलाई पर बंधा धागा, दिलों में बसी विरासत…"]

  प्रिय मित्रों," "जैसे समय निरंतर गतिमान है, वैसे ही हमारे मन में विचारों का प्रवाह भी अनवरत बहता रहता है। राखी के इस पावन अवसर पर मैं अपने कुछ भाव आपके साथ साझा कर रहा हूँ। मुझे विश्वास है कि ये आपके हृदय तक अवश्य पहुँचेंगे। आपका सतत उत्साह मुझे अपने विचार व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। यदि मेरे किसी शब्द से किसी को ठेस पहुँचे, तो मैं हृदय से क्षमा प्रार्थी हूँ और किसी भी अनावश्यक शब्द के लिए आपका मार्गदर्शन अपेक्षित है।" तो चलिए… अब शुरुआत करते हैं, मेरी संस्कृति और मेरे त्योहारों की उस अनमोल यात्रा से, जो दिलों को जोड़ती है और पीढ़ियों तक हमारी पहचान बनाए रखती है।"  भारत की संस्कृति और राखी का अमर बंधन  "रिश्तों का असली रंग सोने-चांदी में नहीं, बल्कि उस स्नेह में है, जो बिना कहे भी समझ आता है, जहाँ धागा सिर्फ कलाई पर नहीं, दिलों पर भी बांधा जाता है…" भारत त्योहारों का देश है—रंग, रस्में, रीति-रिवाज और मानवीय भावनाओं का संगम। जितने पर्व-उत्सव यहाँ मनाए जाते हैं, उतने शायद पूरे विश्व में कहीं नहीं। हर देश की अपनी संस्कृति होती है, पर भारत की संस्कृति सब...

डर: दुश्मन भी, मार्गदर्शक भी! ["डर को समझो, सामना करो – क्योंकि यही डर तुम्हें ऊँचाइयों तक ले जा सकता है।"]

  प्रिय मित्रों," ज़िंदगी के थपेड़ों ने मुझे इतना डरा दिया है कि अब डर मेरे जीवन का हिस्सा बन चुका है। कभी अभावों से डरता हूँ, कभी कल की अनिश्चितता से। डर अब ऐसा लगने लगा है जैसे ये मेरा साया हो — जो हर कदम पर साथ चलता है, पर हल्का नहीं होता। आज सोचा, क्यों ना इस डर को ही अपनी कलम का विषय बना लूं। हो सकता है मेरे विचार अधूरे हों, पर दिल से निकले हैं — शायद आपके दिल को छू जाएं... ___ ________________________________________________________________________________ 23."डर: दुश्मन भी, मार्गदर्शक भी!" डर के साये में हर कोई जी रहा है यहाँ, कभी ये सम्भालता है, कभी तोड़ देता है जहाँ। है ये साया या साया बन चुका है जीवन का हिस्सा, डर के हर रंग को पहचानना, यही है असली परीक्षा। डर का दोहरा रूप ज़िन्दगी में डर का अपना ही महत्व है। कहीं यह हमारे जीवन को संवार देता है, तो कहीं यही डर जीवन को बर्बाद कर देता है। प्रश्न यह है — क्या हमें डरना चाहिए या नहीं? क्या यह डर एक कमज़ोरी है, एक बुरी आदत है, या जीवन की सच्चाई? डर हर किसी के जीवन में है — एक कर्मचारी अपने बॉस से डरता है, ...

प — जीवन का सबसे बड़ा सत्य "["एक ऐसा अक्षर, जो आपको रुला भी सकता है... और बना भी सकता है।"]

प्रिय मित्रों, क्या आपने कभी गहराई से सोचा है — शब्दों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती शब्द सिर्फ बोलने के लिए नहीं होते, ये हमारे विचारों की आवाज़ , भावनाओं की तस्वीर , और संवेदनाओं की आत्मा होते हैं। आज मैं आपके साथ एक बेहद छोटा, लेकिन जीवन बदल देने वाला शब्द साझा कर रहा हूँ — "प"।  सिर्फ एक अक्षर — लेकिन इसके भीतर छुपा है पूरा जीवन! पिता, पत्नी, परिवार, परमात्मा, पुण्य, प्यार... और सबसे बढ़कर — पैसा।   हर “प” हमारी भावनाओं, संबंधों और अस्तित्व से जुड़ा है। हो सकता है इस विषय पर कई विद्वानों ने विचार रखे हों, लेकिन ये शब्द मेरे अपने जीवन की राख से उठे हैं । अगर ये किसी के विचारों से मिलते-जुलते लगें, तो वो महज़ एक संयोग है। मुझे विश्वास है — ये विचार आपके दिल तक ज़रूर पहुँचेंगे। शायद वो बातें भी कहेंगे, जिन्हें आपने कभी महसूस तो किया, पर कह नहीं पाए। तो चलिए — एक शब्द की इस यात्रा पर निकलते हैं, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी सीख बन चुका है — “प” से। ___________________________________________________________________________________  "प" — जीवन का सबसे ब...